19 April 2024

bebaakadda

कहो खुल के

UPSC टेस्ट पेपर सामान्य अध्ययन 

सामान्य अध्ययन टेस्ट पेपर..Powered byAdhyayan Classes Belabagan deoghar

By ….मंजीत कुमार  

/100
0 votes, 0 avg
24
Created on

सामान्य अध्ययन

समय 60 min

कुल प्रश्न  100

 

 

1 / 100

भारतीय संविधान के अंतर्गत  राज्य के नीति निर्देशक तत्व के तहत  निम्न कथन पे विचार कीजिए

1. भारतीय नागरिकों के लिए सामान्य नागरिक संहिता सुरक्षित करना

2. ग्राम पंचायतों को संगठित करना

3. ग्रामीण क्षेत्रों मे कुटीर उद्योग को प्रोत्साहित करना

4. सभी कर्मचारियों के लिए यथोचित अवकास तथा सांस्कृतिक अवसर सुरक्षित करना

उपयुक्त में से कौन से गांधी वादी तत्व हैं जो राज्य के नीति निर्देशक तत्वों मे प्रतिबिंबित होते हैं

 

2 / 100

निम्न कथनों पर विचार कीजिए

1. अनुच्छेद 301 संपत्ति के अधिकार से संबंधित है

2. संपत्ति का अधिकार एक विधिक  अधिकार है किन्तु यह मूल अधिकार नहीं है

3. भारत के संविधान मे अनुच्छेद 300 (क) उस समय केंद्र मे काँग्रेस सरकार द्वारा 44 वे संविधान संशोधन द्वारा अंतःस्थापित किया गया

उपयुक्त मे से कौन स कथन सत्य है

3 / 100

भारत के राष्ट्रपति के चुनाव में राज्य की विधान सभा के प्रत्येक निर्वाचित सदस्य के वोटों  की संख्या, उस राज्य की जनसंख्या को विधान सभा की कुल निर्वाचित सदस्य संख्या द्वारा  विभाजित कर प्राप्त भागफल की एक हजार के गुणकों के बराबर होती है। वर्तमान स्थिति में  ‘‘जनसंख्या‘‘ से तात्पर्य किस वर्ष की जनगणना द्वारा यथा अभिनिश्चित जनसंख्या से है ?

4 / 100

निम्न कथनों पर विचार कीजिएः-

1.राष्ट्रपति, भारत सरकार का कार्य अधिक सुविधापूर्वक किए जाने के लिये और मंत्रियों में उक्त कार्य के आवंटन के लिये नियम बनायेगा।

2.भारत सरकार की समस्त कार्यपालक कार्रवाइयां प्रधानमंत्री के नाम से की हुयी कही जायेगी।

उपर्युक्त में से कौन से कथन सही हैं ?

5 / 100

कथन ;  (A ) भारत  संघ में मंत्रिपरिषद् संयुक्त रूप से लोक सभा और राज्य सभा दोनों के प्रति   उत्तरदायी होता है।

कारण  ;(R) लोक  सभा और राज्य सभा दोनों के सदस्य  संघीय सरकार में मंत्री बनने के लिये   पात्रता रखते   हैं।

कूट

 

6 / 100

निम्न अधिकारियों के वरीयता क्रम पर विचार कीजिए-

1.मंत्रिमंडल सचिव               2. मुख्य निर्वाचन आयुक्त

3.संघीय मंत्रिमंडल सदस्य    4. मुख्य न्यायाधीश

कूटः

 

7 / 100

निम्न में राज्य सभा के लिये कौन से कथन सही है ?

1.यह भंग नहीं किया जा सकता है।

2.इसका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है।

3.प्रत्येक दो वर्ष के बाद इसके एक तिहाई सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाता है।

4.इसके सदस्य का आयु 25 वर्ष से कम नहीं हो सकता है।

कूटः-

8 / 100

लोक लेखा समिति के संबंध में निम्न कथन पर विचार कीजिएः-

1.यह समिति लोक सभा के 25 सदस्यों से गठित होती है।

2.यह सरकार के विनियोग तथा वित्त लेखाओं की जांच करती है।

3.भारत के नियंत्रक-महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट की यह जांच करती है।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य है ?

 

9 / 100

निम्न में से किस मामले में उच्चतम तथा  उच्च न्यायालय दोनों के अधिकारिता में आते हैं ?

 

10 / 100

राज्य सरकारों को कृषि आय कर कौन समनुदेशित करता है ?

11 / 100

कथन ;(A) भारतीय संविधान केवल नाम के लिये संघीय है।

कथन:(R) संघीयकरण की प्रक्रिया केंद्र को दुर्बल तथा राज्यों को सबल बनाती है।

उपर्युक्त के संदर्भ में कौन सा एक कथन सही है ?

12 / 100

लुप्तप्राय प्रजातियों की लाल सूची से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

1.यह सूची प्रकृति के लिये विश्व जीव कोष  (WWF) द्वारा जारी किया जाता है।

2.लुप्तप्राय प्रजातियों की लाल सूची 09 श्रेणियों में जारी की जाती है।

3.लाल सूची में उन प्रजातियों को खतरे में समझा जाता है, जो तीन श्रेणियों में शामिल होते हैं।

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

13 / 100

‘नूबियन‘ मरूभूमि कहां स्थित है ?

14 / 100

निम्न में कौन सा एक कृत्रिम झील का उदाहरण है ?

 

15 / 100

निम्नांकित कथनों पर विचार करें।

1.बैरन द्वीप ज्वालामुखी एक सक्रिय ज्वालामुखी है, जो भारतीय राज्य क्षेत्र में स्थित है।

2.बैरन द्वीप, ग्रेट निकोबार से करीब 140 कि0मी0 पूर्व में स्थित है।

3.पिछली बार बैरन द्वीप में 1991 ई0 में उद्गार हुआ था, तब से यह निष्क्रिय है।

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

16 / 100

निम्न में से कौन सा एक गैर सेल्यूलोसी का उदाहरण है ?

17 / 100

कम्पनियां प्रौद्योगिकी की मदद से कारोबारी प्रक्रिया की पुनर्रचना क्यों करती है ?

18 / 100

कम्प्यूटर की भाषा आधारित है-

 

19 / 100

डीएनए फिंगर प्रिंट का आधार क्या है ?

 

20 / 100

मानव गतिविधियों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आलंबन प्रदान करने में उत्पन्न ग्रीन हाउस की कुल मात्रा को क्या कहते हैं ?

21 / 100

जनहित याचिका की अवधारणा की शुरूआत किस देश में हुई ?

 

22 / 100

निम्नांकित में से कौन सी शब्दावली सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 की उद्देशिका में उल्लिखित है ?

  1. सूचना की पारदर्शिता
  2. सूचना का प्रकटन
  3. संसूचित नागरिकता
  4. लोकतांत्रिक आदर्श की प्रभुता

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

 

23 / 100

पारितंत्र उत्पादकता के संदर्भ में समुद्री उत्प्रवाह (अपवेलिंग) क्षेत्र इसलिये महत्वपूर्ण है क्योंकि ये निम्न माध्यम/माध्यमों से समुद्री उत्पादकता बढ़ाते हैं-

1.अपघटक सूक्ष्मजीवियों को सतह पर लाकर।

2.पोषकों को सतह पर लाकर।

3.अधस्थली जीवों को सतह पर लाकर।

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

 

24 / 100

‘वेट्लैंड्स इंटरनेशनल‘ नामक संरक्षण संगठन के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सही है ?

1.यह रामसर अभिसमय के हस्ताक्षरकर्ता देशों द्वारा बनाया गया एक अंतःसरकारी संगठन है।

2.यह ज्ञान के विकास और संग्रहन के लिये तथा व्यवहारिक अनुभव का बेहतर नीतियों हेतु पक्षसमर्थन करने के लिये क्षेत्र स्तर पर कार्य करता है।

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

25 / 100

निम्न कृषि पद्धति पर विचार करें।

1समोच्च बांध

2.अनुपद सस्यन

3.शून्य जुताई

वैश्विक जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में उपर्युक्त में  से कौन सा मृदा में कार्बन प्र्रच्छादन/संग्रहन में  सहायक है ?

26 / 100

भारत की जलवायु परिवर्तन पर प्रथम राष्ट्रीय क्रिया योजना प्रकाशित हुयीः-

 

27 / 100

पेड़-पौधों एवं जन्तुओं की सर्वाधिक विविधता विशेषता हैः-

28 / 100

राष्ट्रीय वन नीति (1952) के अनुसार निम्न में कौन सा वन का एक संवर्ग नहीं है ?

 

29 / 100

निम्न कथनों पर विचार करें ।

1.भारतीय पशु कल्याण बोर्ड , पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 के अधीन स्थापित है।

2.राष्ट्रीय बाघ संरक्षण अधिकरण एक सांविधिक निकाय है।

3.राष्ट्रीय गंगा नदी द्रोणी प्राधिकरण की अध्यक्षता प्रधानमंत्री करते हैं।

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

30 / 100

निम्नांकित चार उर्जा फसलों मे से किस एक से एथेनॉल की खेती की जा सकती है ?

 

31 / 100

रायसीना डायलॉग-2019 के संबंध में निम्न कथन पर विचार करें।

1.रायसीना डायलॉग की शुरूआत भारतीय विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्बर फाउंडेशन ने वर्ष 2011 में की थी।

2.‘रायसीना डायलॉग-2019‘ का आयोजन नई दिल्ली में किया गया।

3.रायसीना संवाद का मुख्य उद्देश्य एशियाई एकीकरण एवं शेष विश्व के साथ एशिया के बेहतर समन्वय की संभावनाओं तथा अवसरों की तलाश करना है।

4.रायसीना संवाद-2019 का मुख्य विषय बदलते विश्व में संबंधों की अस्थिरता और परिणामों की अनिश्चितता पर केंद्रित है।

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

32 / 100

अप्सरा-यू-रिएक्टर(अप्सरा उन्नत) के संदर्भ में निम्न कथन पर विचार करें।

  1. 10 सितम्बर 2018 को ट्रॉम्बे में स्विमिंग पूल के आकार का एक शोध रिएक्टर ‘अप्सरा उन्नत‘ का परिचालन प्रारम्भ हुआ।
  2. इस रिएक्टर की स्थापना अमरीकन तकनीक से की गयी।
  3. उच्च न्यूट्रॉन प्रवाह के कारण यह रिएक्टर स्वास्थ्य अनुप्रयोग में रेडियो-आइसोटोप के स्वदेशी उत्पादन को 50 प्रतिशत तक बढ़ा देगा।

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

 

33 / 100

आयुष्मान भारत योजना के संबंध में निम्न कथन पर विचार करें।

1.यह कार्यक्रम देश के निर्धनतम लोगों की सहायता करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराता है।

2.  इससे देश की 90 प्रतिशत जनता को लाभ  मिलेगा।

3.यह योजना अस्पताल मे भर्ती होने के द्वितीयक और तृतीयक स्तर को कवर करेगा।

4.इस योजना का लाभ पूरे देश को मिलेगा और योजना के अंतर्गत कवर किए गए लाभार्थी को  पैनल में शामिल देश के किसी भी सरकारी/निजी अस्पतालों से कैश लेस लाभ लेने की अनुमति होगी।

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

34 / 100

भारत सरकार द्वारा पहली बार जीएसटी दिवस कब मनाया गया ?

 

35 / 100

निम्न में से कौन सा कथन सही है ?

1.चीन भारत के आयातों का सबसे बड़ा स्रोत है।

2.चीन के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब का आयात में स्थान है।

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

36 / 100

थालीनॉमिक्स‘ की अवधारणा निम्न में से      किस में प्रयुक्त की गयी ?

 

37 / 100

वर्ष 2019-20(अप्रैल-नवम्बर) में भारत के आठ प्रमुख उद्यागों में से किस उद्योग के उत्पादन  की वृद्धि दर सर्वाधिक रही ?

 

38 / 100

भारत के विदेशी व्यापार के संदर्भ में निम्न में कौन    सा कथन सही है ?

1.भारत 2014-15 से लगातार दो सबसे बड़े व्यापारिक भागीदार देशों, संयुक्त राज्य अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात के साथ व्यापार अधिशेष कर रहा है।

2.चीन, सऊदी अरब ,इराक, जर्मनी कोरिया,इण्डोनिशिया तथा स्विट्जरलैंड के साथ 2014-15 से लगातार व्यापार घाटा हो रहा है।

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

39 / 100

केंद्रीय बजट 2020-21 में जीवन सुगमता को निम्नलिखित में से किस विषय के रूप में रेखांकित किया गया है ?

1.कृषि, सिंचाई और ग्रामीण विकास

2.आरोग्य, जल और स्वच्छता

3.शिक्षा और कौशल

4.आवास और कारोबारी सुगमता

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

40 / 100

सूची I सूची II सुमेलित करते हुये     दिये गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें ?

सूची I                 सूची II

A:अरविंद सक्सेना         1.यूपीएससी अध्यक्ष

B: अजय त्यागी               2.सेबी अध्यक्ष

C: पी0सी0मोदी             3.सीबीडीटी अध्यक्ष

D; जी0 आर0 चिंताला   4.नाबार्ड अध्यक्ष

कूटः  A  B   C    D

41 / 100

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के संबंध में निम्न कथन पर विचार करें।

1.भारत में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन सितंबर 1993 में किया गया।

2.यह एक गैर संवैधानिक आयोग है।

3.वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष हैं।

4.आयोग के पास दीवानी अदालत की शक्तियाँ हैं और यह अंतरिम राहत भी प्रदान कर सकता है।

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

42 / 100

विधि आयोग के संबंध में निम्न कथन पर विचार करें।

1.भारतीय विधि आयोग एक गैर संवैधानिक निकाय है।

2.भारत में प्रथम विधि अयोग का गठन 1955 ई0 में किया गया।

3.21वें विधि आयोग के अध्यक्ष सर्वोच्च न्यायालय के सेवानिवृत न्यायाधीश बलबीर सिंह चौहान थे।

4.भारत के विधि आयोग ने अभी तक विभिन्न मुद्दों पर 270 प्रतिवेदन (Reports) प्रस्तुत किये हैं

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

43 / 100

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संबंध में निम्न में से   कौन सा कथन गलत है ?

44 / 100

कोविड-19 महामारी के संदर्भ में निम्न कथन   पर विचार करें।

1. कोविड-19 महामारी की शुरूआत अधिकारिक तौर पर 09 जनवरी 2020 को चीन के वुहान शहर से हुयी।

2.विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 12 मार्च 2020 को इसे वैश्विक महामारी घोषित किया गया।

3.वैश्विक स्तर पर अमेरिका में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या है।

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

45 / 100

मालाबार सैन्य अभ्यास के संदर्भ में निम्न कथन पर विचार करें।

1.मालाबार नौसैनिक अभ्यास भारत-अमेरिका-जापान की नौसेना के बीच वार्षिक रूप से आयोजित किया जाने वाला एक त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास है।

2.वर्ष-2019 में इस अभ्यास में जापान के शामिल होने के बाद से यह एक त्रिपक्षीय सैन्य अभ्यास बन गया।

3.जून-2020 में इस सैन्य अभ्यास में भारत सरकार द्वारा ऑस्ट्रेलिया को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है।

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

46 / 100

सूची I को सूची IIसे सुमेलित करते हुये     दिये गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें ?

सूची I                सूची II

A;अतिसार        1.जीवाणु

C; स्वाइन फ्लू     2.अनुवांशिक विकार

B;तपेदिक        3.परजीवी

D; मधुमेह         4.विषाणु

कूटः  A  B  C  D

47 / 100

निम्न में कौन सा युग्म सुमेलित नहीं है ?

 

48 / 100

महिलाओं के नौवें फीफा विश्व कप(2023) की    मेजवानी संयुक्त रूप से किस देश को प्रदान की   गयी है ?

 

 

49 / 100

केंद्र सरकार ने बीएस-टप् श्रेणी के सभी वाहन पर किस रंग की एक पट्टी लगाना अनिवार्य

कर दिया है ?

 

50 / 100

‘ब्लैक हॉल‘ अंतरिक्ष में एक पिंड है, जो किसी भी प्रकार के विकिरण को बाहर आने नहीं  देता, इस गुण का कारण है इसकाः-

51 / 100

15वें वित्त आयोग के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन गलत है ?

 

 

52 / 100

निम्न में से कौन सा कथन गलत है ?

53 / 100

निम्न में कौन सी नदी घाटी गोंडवाना युगीन   कोयला के भण्डार की दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण है ?

 

54 / 100

चालू घाटा क्या है ?

55 / 100

निम्न में कौन सा पौधा नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक नहीं है ?

 

56 / 100

कथन ;(A) परि-प्रशांत मेखला सुनामी का    अत्यंत संवेदनशील क्षेत्र है।

कथन ;(R) यह मेखला विवर्तनिकी दृष्टि से अति    सक्रिय क्षेत्र है और विश्व के प्रमुख भूकम्पों का     स्रोत है।

उपर्युक्त के संदर्भ में कौन सा एक कथन सही है ?

57 / 100

निम्न में किसने कोलकाता मे ‘दि नेशनल एसोशिएसन‘ की स्थापना की ?

 

58 / 100

भारतीय संसद द्वारा दिसंबर-2019 में पारित    126वें संविधान संशोधन विधेयक-2019 का संबंध हैंः-

59 / 100

निम्न में कौन सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

60 / 100

निम्न कथनों पर विचार कीजिएः-

1.नौपरिवहन और मत्स्यग्रहण में ज्वार-भाटा अत्यंत सहायक होता है।

2.उच्च ज्वार -भाटा बड़े जलयानों को बंदरगाह में सुरक्षित प्रवेश करने या निकलने योग्य बनाता है।

3.ज्वार-भाटा बंदरगाहो में सादन रोकता है।

4.कांडला तथा डायमंड हार्बर ज्वारीय बंदरगाह है।

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

 

61 / 100

निम्न में कौन सा कथन सही नहीं है ?

62 / 100

कथन (A) विश्व में अभी भी चिली तांबे का महत्वपूर्ण उत्पादक देश है।

कथन (R) चिली विश्व के विशालतम पोर्फिरी ताम्र   निक्षेपों से सम्पन्न है।

उपर्युक्त के संदर्भ में कौन सा एक कथन सही है ?

 

 

63 / 100

सूची I को सूची II सुमेलित करते हुये    दिये गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें ?

सूची I           सूची II

(ज्वालामुखी)               (देश)

A; सवनकाया    1. इटली

B: माउंट एटना  2. पेरू

C: कोलिमा      3. इंडोनेशिया

D: मेरापी       4. मेक्सिको

कूटः-    A  B   C   D

 

 

64 / 100

मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम के संबंध में निम्न में कौन सा कथन सही नहीं है।

65 / 100

ब्रेक्जिट के संबंध में निम्न कथन पर विचार    करें।

1.ब्रेक्जिट का अर्थ ब्रिटेन का यूरोपिय यूनियन से ब्रिटेन का अलगाव है।

2.31 जनवरी 2019 को रात्रि 11 बजे ब्रेक्जिट पूर्णतः लागू हो गया।

3.वर्तमान में यूरोपिय यूनियन सदस्यों की संख्या 27 है।

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

 

66 / 100

विदेशी प्रत्यक्ष निवेश के संदर्भ में अंकटाड के   2019 रिपोर्ट को लेकर निम्न कथन पर विचार करें

1.वर्ष 2018 की तुलना में वर्ष 2019 में वैश्विक स्तर पर विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में कमी आयी है।

2.वर्ष 2019 में सर्वाधिक विदेशी प्रत्यक्ष निवेश प्रतिशत जर्मनी में रहा।

3.भारत में वर्ष 2018 की तुलना मे वर्ष 2019 में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश में वृद्धि दर्ज की गयी।

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

67 / 100

निम्न में कौन सा भारतीय निकाय सही मायने में अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन की तर्ज पर संघीय निकाय है ?

 

68 / 100

वन्य जीवों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण हेतु कन्वेंशन का 13वां सम्मेलन के संदर्भ में कौन  सा कथन असत्य है ?

69 / 100

ट्रांसपेरेसी इंटरनेशनल रिपोर्ट-2019 के संदर्भ में निम्न कथन पर विचार करें।

1.इस रिपोर्ट मे न्यूजीलैंड व डेनमार्क संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर है।

2.भारत का स्थान चीन के साथ संयुक्त रूप से 80वां दिया गया है।

3.सार्क देशों में सबसे बेहतर स्थान भूटान का है तथा भूटान, भारत से कम भ्रष्ट है।

4.भारत की स्थिति रूस से अच्छा है।नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

 

70 / 100

भारत के सेवा निर्यात के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सत्य नहीं है ?

 

71 / 100

एनी बेसेंट के संदर्भ में निम्न में से कौन सा कथन सत्य है ?

1.यह होमरूल आंदोलन प्रारंभ करने हेतु उत्तरदायी थी।

2.यह थियोसिफिकल सोसायटी की संस्थापिका थी।

3.इन्होंने एक बार इंडियन नेशनल कांग्रेस की अध्यक्षता की।

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

72 / 100

चित्रकला की मुगल कलम भारतीय लघुचित्र कला की रीढ़ है। निम्न में से किस कलम पर मुगल चित्रकला का प्रभाव नहीं है ?

 

73 / 100

निम्न कथनों पर विचार करें ?

1.तुगलकाबाद किला  2.लोदी गार्डन

3.कुतुबमीनार  4.फतेहपूर सिकरी

सही कालानुक्रमिक क्रम, जिसमें इनका निर्माण हुआ है-

 

74 / 100

निम्न में से कौन सा एक अन्य तीनों के समसामयिक नहीं है ?

75 / 100

निम्न कथनों पर विचार करें ?

1.अंतिम मौर्य शासक वृहद्रथ की हत्या उसके प्रधान सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने की।

2.अंतिम शुंग शासक देवभूति की हत्या उसके ब्राह्मण मंत्री वासुदेव कण्व ने की।

3.आंध्र ने अंतिम कण्व शासक को पद से वंचित किया।

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य हैं ?

कूटः

76 / 100

निम्न में से कौन सा लक्षण सिंधु सभ्यता के लोगों का सही चित्रण करता है ?

1.उनके विशाल महल और मंदिर हुआ करते थे।

2.वे देवी और देवताओं दोनों का पूजा करते थे।

3.वे युद्ध में घोड़ों के रथों का प्रयोग करते थे।

कूटः

77 / 100

निम्न कथनों में से कौन एक सही नहीं है ?

 

 

78 / 100

सूची I को सूची II से सुमेलित करते हुये     दिये गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें ?

सूची I                सूची II

(कलाकार)               (कला)

A; हिरेन भट्टाचार्य   1. भारतनाट्यम नृत्य

B: मालिनी राजकुंवर 2. हिंदुस्तानी स्वर संगीत

C: प्रतिभा प्रहलाद   3. कुचिपुड़ी नृत्य

D; वी0 चिन्ना सत्यम 4. कठपुतली कला

कूटः-    A    B    C       D

 

79 / 100

भारत में आधुनिक शिक्षा पद्धति की नींव  किससे पड़ी ?

 

80 / 100

लॉर्ड माउंटबेटन की अध्यक्षता में बनी   विभाजन परिषद् में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रतिनिधित्व किया था-

1.अबुल कलाम आजाद

2.जवाहर लाल नेहरू

3.सरदार पटेल

4.राजेन्द्र प्रसाद

नीचे दिए गए कूटों से सही उत्तर चुनिये-

81 / 100

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित निम्न     घटनाओं पर विचार करें

1.1929 का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का लाहौर अधिवेशन

2.गांधी-इरविन समझौता

3.भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का करांची अधिवेशन

4.राजगुरू की फांसी

नीचे दिए गए कुटों से इन घटनाओं के सही कालानुक्रम का चयन करें ?

82 / 100

निम्न में से कौन एक सुमेलित है  ?

 

83 / 100

कथन ;(A) भारत छोड़ो आंदोलन से लोगों    को जाग्रत करने और सहस दिलाने में सफलता     मिली।

कथन (R) ‘करो या मरो‘ का नारा लोगों के मन में प्रवेश कर गया।

उपर्युक्त के संदर्भ में कौन सा एक कथन सही है ?

 

84 / 100

निम्न में कौन ऊर्जा का व्यवसायिक स्रोत नही है ?

 

85 / 100

निम्न स्थल/स्मारक पर विचार करें-

1:चंपानेर-पावागढ़ पुरातत्वीय उद्यान

2.छत्रपति शिवाजी टर्मिनल, मुम्बई

3.मामल्लपुरम्

4.सूर्य मंदिर (कोणार्क मंदिर)

उपरोक्त में से कौन से यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में सम्मिलित है ?

86 / 100

सूची I को सूची II सुमेलित करते हुये     दिये गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें ?

सूची I                सूची II

(विश्व के द्वीप)         (स्वामित्व वाला देश)

A: एल्यूशियन द्वीप     1. रूस

B: बियर द्वीप         2. डेनमार्क

C: ग्रीनलैंड           3. नॉर्वे

D: फ्रैंज जोसेफ द्वीप    4. यू0एस0ए0

कूटः-   A    B    C     D

87 / 100

निम्न देशों में से कौन से स्थल बाधित है ?

1.अफगानिस्तान   2.हंगरी

3.मलेशिया      4.स्विट्जरलैंड

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सही है ?

88 / 100

निम्न कथनों पर विचार करें-

1.ग्रेट ब्रिटेन में इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड तथा उत्तरी आयरलैंड अंतर्विष्ट है।

2.इंग्लैंड, यूनाइटेड किंगडम के कुल क्षेत्रफल के 60 प्रतिशत से कम में फैला हुआ है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सही है ?

89 / 100

‘राष्ट्रीय एटलस और थिमेटिक मानचित्र संगठन‘ स्थित है-

 

90 / 100

भारत में राज्य विद्युत बोर्डों की वित्तीय  रूग्णता के निम्न कारणों पर विचार करें-

1.कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं को उत्पादन लागत से कम पर बिजली का विक्रय।

2.प्रसारण एवं संवितरण हानियां काफी होती है।

3.राज्य विद्युत बोर्डों के लिये वाणिज्यिक स्वायत्तता में कमी

उपरोक्त में से कौन से कथन सत्य है ?

 

91 / 100

सूची I सूची II सुमेलित करते हुये दिये गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें ?

सूची  I                सूची II

(खनिज पदार्थ)         (खनन क्षेत्र)

A. ग्रेफाइट              1. बेल्लारी

B.शीशा                  2. डिडवाना

C. लवण                 3. राम्पा

D.चांदी                    4. जावर

कूटः-     A     B    C    D

92 / 100

निम्न राज्यों में से किस एक राज्य में नामचिक-नामफुक कोयला क्षेत्र स्थित है ?

 

93 / 100

कथन ;(A) भारत की शुष्क पेटी की अर्थव्यवस्था प्रधानतः कृषि आधारित है।

कथन: (R)  इसमें द्वितीय हरित क्रांति के लिये बहुत क्षमता है।

नीचे दिए गए कूटों में से सही उत्तर का चयन   करें।

 

 

 

 

94 / 100

निम्न कथनों पर विचार करें-

1.दक्षिण भारत से उत्तर भारत की ओर मानसून की अवधि घटती है।

2.उत्तरी भारत के मैदानों में वार्षिक वृष्टि की मात्रा पूर्व से पश्चिम की ओर घटती है।

उपर्युक्त में से कौन सा कथन सही है ?

95 / 100

भारत की निम्न में से कौन सी पर्वत श्रेणी है   जो केवल एक ही राज्य में फैली है ?

(अ) अरावली      (ब) सतपुड़ा

(स) अजन्ता       (द) सहृद्रि

96 / 100

सूची I सूची II से सुमेलित करते हुये दिये गए कूटों में से सही उत्तर का चयन करें ?

सूची I (स्थान)       सूची II (संस्थान/उद्योग)

A. काकीनाडा     1. स्काईबस मेट्रो रेल यात्रा

B.  डुंडिगुलह        2. आईटीसी कागज बोर्ड इकाई

C. मड़गांव            3. बायो-डीजल संयंत्र

D. भद्राचल           4. भारतीय वायुयान अकादमी

कूट ;   A      B       C        D

97 / 100

हमारे सौर परिवार के संदर्भ में कौन सा कथन सही है ?

(अ) हमारे सौर परिवार के सभी ग्रहों में पृथ्वी   सघनतम है।

(ब) पृथ्वी के संघटन में मुख्य तत्व सिलिकन है।

(स) सूर्य में सौर परिवार के द्रव्यमान का 75 प्रतिशत अन्तर्विष्ट है।

(द) सूर्य का व्यास पृथ्वी के व्यास का 190 गुना है।

98 / 100

निम्न में कौन एक सही सुमेलित है ?

भौगोलिक लक्षण       प्रदेश

(1) एटलस पर्वत    : उत्तर पूर्वी अफ्रीका

(2) फॉकलैंड द्वीप    : अटलांटिक महासागर

(3) गुयाना उच्च भूमि : उत्तर पूर्वी अमेरिका

(4) ग्रेट डिवाइडिंग रेंज : पश्चिमी यूरोप

 

99 / 100

भारतीय राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के संबंध में निम्न कथनों पर विचार करें             ं

1.इसका अध्यक्ष अनिवार्य रूप से भारत का सेवानिवृत मुख्य न्यायाधीश होता है।

2.प्रत्येक राज्य में राज्य मानवाधिकार आयोग के नाम से इसकी संस्थाएं हैं।

3.इसकी शक्तियां केवल सिफारिशी प्रकृति का है।

4.आयोग के सदस्य के रूप में एक महिला को नियुक्त करना आज्ञापरक है।

उपरोक्त में से कौन सा कथन सही है ?

100 / 100

राज्यपाल के संबंध में निम्न कथन पर विचार करेंः-

  1. विधान सभा में यह सरकार को बहुमत साबित करने को कह सकता है।
  2. यह मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर सकता है।
  3. यह किसी भी विधेयक को राष्ट्रपति के विचारार्थ रख सकता है।
  4. राज्य विधायिका द्वारा पारित किसी विधेयक को पुनर्विचार हेतु वापस कर सकता है।
  5. यह उच्च न्यायालय से किसी भी मामले में परामर्श मांग सकता है।

कुटः

Your score is

0%

Please rate this quiz

मंजीत कुमार सिद्धू कान्हु  यूनिवर्सिटी से गोल्ड मेडेलिस्ट हैं, और पटना, गौरखपुर ,दिल्ली आदि विविन्न शहरों मे यूपीएससी  की और अन्य परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों से जुड़े रहे हैं और वर्तमान में uppsc  उथराखंड में कार्यरत हैं। 

आप सभी प्रतियोगियों को बेबाक अड्डा टीम की तरफ से अग्रिम शुभकामना  !!!!

अन्य जानकारी के लिए मेल करें । bebaakadda@gmail.com पे

 

[contact-form-7 id=”3045″ title=”Contact form popup_copy”]