25 April 2024

bebaakadda

कहो खुल के

झारखंड विधानसभा में हंगामा, पूर्व कृषि मंत्री को मार्शल ने बाहर का रास्ता दिखाया

झारखंड विधानसभा में हंगामा, पूर्व कृषि मंत्री को मार्शल ने बाहर का रास्ता दिखाया
बेबाक अड्डा, रांची
 
झारखंड विधानसभा में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ. विपक्षी विधायक स्पीकर से मांग करने लगे कि राज्य में बेरोजगारी और गिरती कानून व्यवस्था पर चर्चा होनी चाहिए. लेकिन स्पीकर रविंद्र नाथ महतो, विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री रणधीर सिंह के व्यवहार पर भड़क गए. स्पीकर द्वारा मार्शल को बुलाकर अविलंब उन्हें बाहर निकलवा दिया. मंगलवार को सदन में मानसून सत्र का अंतिम दिन था. प्रश्नकाल शुरू होते हैं मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायक अमर कुमार बाउरी ने झारखंड हाई कोर्ट द्वारा राज्य की नियोजन नीति को रद्द किए जाने से लोगों पर छाए बेरोजगारी के संकट का मुद्दा उठाया. उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति पर सदन में पेश अपने कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा कराए जाने की मांग की.  लेकिन विधानसभाध्यक्ष ने इस पर अपनी सहमति नहीं दी. इसके साथ ही सदन में भारी हंगामा होने लगा. झारखंड विधानसभा के स्पीकर ने कहा कि सदन में गुंडागर्दी नहीं चल सकती. विधायक रणधीर सिंह जैसे ही स्पीकर की टेबल के सामने पहुंचे, वैसे ही महतो ने मार्शलों को तत्काल आदेश देकर उन्हें सदन से बाहर करवा दिया. इस वजह से विधानसभा की कार्यवाही करीब 1 घंटे तक स्थगित करना पड़ा.

[contact-form-7 id=”3045″ title=”Contact form popup_copy”]