6 March 2026

bebaakadda

कहो खुल के

जीपीएस तोड़कर फेंका और स्कॉर्पियो ले भागे बदमाश

जीपीएस तोड़कर फेंका और स्कॉर्पियो ले भागे बदमाश
बेबाक अड्डा,देवघर
देवघर नगर थाना क्षेत्र के वीआईपी चौक के समीप साहेब पोखर इलाके से बुधवार रात को चोरों ने स्कॉर्पियो का जीपीएस तोड़ कर फेंक दिया और चोरी कर फरार हो गए, घटना को लेकर गाड़ी मालिक बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगा सागर गांव निवासी कुंदन कुमार सिंह ने अज्ञात चोरों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है ।
कुंदन कुमार सिंह साहेब पोखर के समीप किराये के मकान में रहते हैं । उनकी स्कॉर्पियो  जिसका नंबर JH 15 M 0056  है  रात करीब 10.30 बजे आवास के सामने खड़ी थी,सुबह करीब 4 बजे जीपीएस से टैग मोबाइल  मैसेज देख कर जब बाहर निकले तो अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी गायब पायी , उसका जीपीएस वहीं टूटा गिरा हुआ था ऐसे में आशंका है कि चोरों ने जीपीएस तोड़ कर फेंक दिया और गाड़ी ले भागे  नगर पुलिस जांच में जुटी है
 

[contact-form-7 id=”3045″ title=”Contact form popup_copy”]