18 April 2024

bebaakadda

कहो खुल के

जेएमएम छात्रमोर्चा  ने बीजेपी सांसद और विधायक का पुतला दहन किया 

जेएमएम छात्रमोर्चा  ने बीजेपी सांसद और विधायक का पुतला दहन किया 
बेबाक अड्डा , देवघर
देवघर शहर मे स्थित टावर चौक पर जेएमएम छात्र मोर्चा ने धनबाद भाजपा सांसद पीएन सिंह और विधायक राज सिन्हा कि पुतला दहन किया । छात्र मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय दास ने बताया कि , पुतला दहन कार्यक्रम झारखंड छात्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो के दिशानुसार किया गया। यह विरोध प्रदर्शन झारखंड राज्य के आंदोलनकारी शाहीद  निर्मल महतो जी के योगदान पर प्रश्नचिन्ह लगाने वाले  सांसद और विधायक जी के बयान के खिलाफ  पुतला दहन कर के किया गाया। उन्होंने बताया कि वीर शहीदों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगी झारखंड छात्र मोर्चा। सांसद और विधायक को माफी मांगनी  होगी और अपने कटु वचन को वापस लेना होगा । मौके पर छात्र मोर्चा के जिला सचिव सौरभ झा,उपाध्यक्ष भास्कर दुबे, नगर अध्यक्ष दयाल चंद्रवंशी, जय नारायण मेहरा ,मीडिया प्रभारी अर्पिता सिन्हा, कार्तिक पासवान , विनय यादव सहित कई छात्र मोर्चा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[contact-form-7 id=”3045″ title=”Contact form popup_copy”]