25 April 2024

bebaakadda

कहो खुल के

झारखंड के राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने रांची और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

झारखंड के राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने रांची और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
बेबाक अड्डा, रांची/दुमका
72वां गणतंत्र दिवस पर झारखंड की राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में संयुक्त सशस्त्र बल परेड का निरीक्षण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उप राजधानी दुमका में राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर तिरंगे को सलामी दी. राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंडवासियों के धैर्य एवं अनुशासन तथा कोरोना योद्धाओं के सहयोग से झारखंड में कोरोना महामारी का कुप्रभाव काफी हद तक कम किया गया है. युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है. कैलेंडर के अनुसार जेपीएससी की सभी परीक्षाएं होगी. राज्य सरकार महिला सुरक्षा के प्रति सजग एवं गंभीर है. हेल्पलाइन नंबर 181 से हिंसा से पीड़ित महिलाओं को अविलंब सहायता प्रदान की जाएगी. महिलाओं के अवैध एवं अनैतिक व्यापार की रोकथाम के लिए प्रत्येक प्रमंडल मुख्यालय में उज्ज्वला होम की स्थापना होगी. राज्यपाल ने मुख्य समारोह में पुलिस पदाधिकारियों व जवानों को पुलिस पदक देकर उन्हें सम्मानित किया.
उपराजधानी दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विकसित और उन्नत झारखंड के निर्माण में सहयोग का राज्यवासियों से आह्वान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान के आदर्शों के अनुरूप हम ऐसे विकसित झारखंड के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभायेंगे. जहां ऊंच-नीच, अमीर-गरीब, अगड़ा-पिछड़ा का कोई भेदभाव नहीं हो. सभी को गरिमामयी जीवन और सर्वांगीण विकास का समुचित अवसर प्राप्त हों. संवैधानिक स्वतंत्रता के प्रवर्तन का यह दिन सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प दिवस है. राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखते हुए, समस्त नागरिकों को विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना, यह हमारे संविधान की मूल भावना है. सरकार का मुखिया होने के नाते मुझ पर आपके सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने की जिम्मेवारी है और मैं आपसे किए हर वादे को निभाने के लिए वचनबद्ध भी हूं. झारखंड और झारखंडी अस्मिता मेरे लिए सर्वोपरि है.

[contact-form-7 id=”3045″ title=”Contact form popup_copy”]