24 April 2024

bebaakadda

कहो खुल के

राजभवन रांची में झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर कानून व्यवस्था की जानकारी दी

राजभवन रांची में झारखंड के डीजीपी एमवी राव ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर कानून व्यवस्था की जानकारी दी

बेबाक अड्डा, रांची
झारखंड के डीजीपी एमबी राव ने सोमवार को राजभवन रांची में झारखंड के राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात करो राज्य में बहाल कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी. राज्यपाल ने झारखंड में लगातार हो रहे रेप की घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए दुमका में गैंगरेप के सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. राज्यपाल ने कहा कि राज्य में भयमुक्त वातावरण हो. ताकि सभी लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें. राजभवन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डीजीपी ने राज्यपाल को बताया कि दुमका मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. रेप की घटना में शामिल अन्य लोगों की भी पहचान कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. राज्यपाल द्वारा ऐसे सभी मामले में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिया गया.

[contact-form-7 id=”3045″ title=”Contact form popup_copy”]