19 April 2024

bebaakadda

कहो खुल के

साप्ताहिक राशिफल

आपके ग्रह-नक्षत्र   19 अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक

मेष राशि ( 22 march -20 अप्रैल) मेष राशि वालों को बीते समय में किए गये कार्यों का फल इस सप्ताह के अंत तक मिलने की संभावना बनेगी। कार्यस्थल में सहयोगियों से ताल-मेल बढ़ेगा। 12 अक्तूबर को आकस्मिक खर्चे का योग बनेगा। सप्ताह के मध्य में लंबे अरसे बाद किसी परिजन से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। यदि किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं, तो बात बन सकती है। विदेश से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों को आय के योग बनेंगे और धन में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ हो सकता है। सप्ताह के अंत में पारिवारिक मतभेद सामने आ सकते हैं। पिता को भी स्वास्थ्य संबंधी परेशनियां हो सकती हैं।

वृष राशि (21 अप्रैल-21 मई)आधी छोड़ सारी को धावै, आधी मिलै न सारी पावै। इस सप्ताह इन पंक्तियों को न भूलें। इस सप्ताह भाग्य भरोसे या फिर दूसरों के भरोसे न रहें। अपनी समस्याओं का समाधान खुद ही खोजें। 24 अक्टूबर के बाद व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपेक्षा के मुताबिक लाभ होगा। छात्रों-युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। सप्ताह के अंत में पत्नी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ दिन- बुधवार
शुभ रंग-बसंती

मिथुन राशि (22 मई – 21 जून)इस सप्ताह तीज-त्योहार के मौके पर परिवार के सभी सदस्यों के इकट्ठे होने से अधिकांश समय हंसी-खुशी बीतेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर कारोबार और करिअर में गतिशीलता आएगी। महिला प्रोफशनलों का समय बहुत बढ़िया है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को सप्ताह के पूर्वाद्र्ध में अपेक्षा से अधिक लाभ होने की संभावना है। 24 अक्टूबर को किसी बात को लेकर थोड़ा मन अशांत रह सकता है। इस दौरान वाहन, कपड़े और सोने-चांदी का काम करने वालों को अपेक्षाकृत लाभ नहीं मिलने से मन उदास रहेगा।
शुभ अंक- 2
शुभ दिन- शनिवार
शुभ रंग- बैंगनी

कर्क राशि (22 जून -23 जुलाई )सुख सपना, दु:ख बुलबुला, दोनों टूटे एक समान। जी हां इस सप्ताह इस सच्चाई को समझकर चलना होगा। कर्क राशि के लिए यह सप्ताह मध्यम फल देने वाला होगा। सप्ताह की शुरुआत में खान-पान का विशेष ख्याल रखें। पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजते समय बड़े-बुजुर्गों की भावनाओं का विशेष ध्यान रखें। कारोबार में सोच-समझकर ही धन निवेश करें। नौकरीपेशा लोगों की व्यस्तता बनी रहेगी। छात्रों और युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते बीतेगा। किसी मित्र की मदद से प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक-7
शुभ दिन-मंगलवार
शुभ रंग-बादमी

सिंह राशि (24 जुलाई -21 अगस्त)सिंह राशि के जातकों लिए सप्ताह की शुरुआत अत्यधिक शुभ और लाभप्रद साबित होगी। कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। करिअर से संबंधी चिंता दूर होने से मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से कोई सुखद खबर सुनने को मिलेगी। लेकिन 22 अक्टूबर के बाद आपको सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। इस दौरान आपको लोगों से आश्वासन ज्यादा और मदद कम मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं के चलते मन खिन्न रहेगा। व्यवासाय से जुड़े लोग इस दौरान लेन-देन में सावधानी बरतें। विशेष रूप से मार्केटिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए समय अत्यधिक चुनोतीपूर्ण रहेगा।
शुभ अंक- 5
शुभ दिन-गुरुवार
शुभ रंग-लाल

कन्या राशि (22 अगस्त- 21 सितम्बर )यदि एक कदम पीछे करने से दो कदम आगे जाने की संभावना बन रही है तो आप बिल्कुल भी संकोच न करें। इस सप्ताह अपनी ईगो को किनारे रखकर काम करने पर सफलता की संभावना बनेगी। मित्रों और परिजनों के साथ मिलजुलकर काम करने पर लाभ होगा। छात्रों-युवाओं को रोजी-रोजगार के अवसर मिलेंगे। इस सप्ताह आपके द्वारा किए गए कार्यों का भविष्य में बेहतर परिणाम मिलेगा। हालांकि धन संबंधी मामलों में पूरी सावधानी बरतें। पूंजी निवेश व सट्टेबाजी में अधिक जोखम उठाने से बचें। महिलाओं का अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा।
शुभ अंक-3
शुभ दिन-शुक्रवार
शुभ रंग-सफेद

तुला राशि (22 सितम्बर -23 ऑक्टोबर )इस सप्ताह तुला राशियों को उम्मीद से कहीं ज्यादा लाभ मिलने का योग है। कारोबार में अप्रत्याशित लाभ के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार के अवसर मिलेंगे। 22 अक्टूबर के बाद बेरोजगार युवकों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में भी अधिकारी वर्ग का पूरा सहयोग मिलेगा। लघु उद्योग से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। कारोबार में वृद्धि के लिए आर्थिक सहयोग मिल सकता है। किसी परिजन की मदद से प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं। सप्ताह के अंत में छोटी लेकिन लाभप्रद यात्रा संभव है।
शुभ अंक- 8
शुभ दिन-बुधवार
शुभ रंग-हरा

वृश्चिक राशि(24 ऑक्टोबर -21 नवंबर)इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को आलस्य छोड़कर कार्य को समय पर करना होगा, अन्यथा लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे न रहें, अन्यथा धोखा हो सकता है। व्यापारियों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। जमीन-जायदाद और प्रापर्टी से जुड़े काम करने वालों को कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम-प्रसंग में अपनी भावनाओं पर काबू रखें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है। छात्रों को कठिन परिश्रम पर ही सफलता के योग हैं। इस सप्ताह पिता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
शुभ अंक-1
शुभ दिन- रविवार
शुभ रंग-केसरिया

धनु राशि (22 नवंबर -21 दिसम्बर)धनु राशि के जातकों पर धन की देवी लक्ष्मी इस सप्ताह पूरी तरह से मेहरबान रहेंगी। कार्यों में मिलने वाली सफलता के कारण आपके चेहरे पर तेज बना रहेगा। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 25 अक्टूबर को काफी व्यस्तता रहेगी। इस दौरान अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें। साथ ही भूमि,भवन और वाहन की आदि की खरीददारी करते समय सोच-समझकर ही फैसला लें। नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रेम-प्रसंग और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ दिन-गुरुवार
शुभ रंग-पीला

मकर राशि (22 दिसम्बर-20 जनवरी )मकर राशि के जातक इस सप्ताह किसी के फटे में टांग अड़ाने से बचें, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं। इस बात का पूरा ध्यान रखें कि बात से बात बनेगी और बात से बात बिगड़ेगी। ऐसे में पूरे सप्ताह अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। 23 अक्टूबर को सहयोगियों के प्रपंच से कुछेक गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। व्यवसाय से जुड़े लोगों की उधार-वसूली में कुछ देरी हो सकती है। वाहन और वाहन से जुड़े पार्ट्स का व्यवसाय करने वालों को अपेक्षा की मुताबिक कम लाभ मिलेगा। महिला वर्ग को हड्डियों से संबंधित कुछेक दिक्कत हो सकती है।
शुभ अंक-3
शुभ दिन-शनिवार
शुभ रंग-ग्रे

कुम्भ राशि (21 जनवरी-19 फरवरी )सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक समस्याओं के चल मन चिंतित रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को बाजार में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। दलाली या एजेंसी का काम करने वालों के सामने कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। सप्ताह के अंत में चाहे-अनचाहे कहीं लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी के साथ खड़े रहने पर राहत महसूस करेंगे। प्रेम-प्रसंग में गलतफहमियां दूर होंगी। खान-पान का विशेष ख्याल रखें। पेट संबंधी दिक्कते हो सकती हैं।
शुभ अंक-7
शुभ दिन-शुक्रवार
शुभ रंग-सिल्वर ग्रे।

मीन राशि (20 फरवरी-21 मार्च)इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को अपनी क्षमता के अनुसार अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने का अवसर मिलेगा। पूर्व में चले आ रहे विवादों का समाधान होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को अपना नेटवर्क बढ़ाने या बड़े नेटवर्क से जुड़ने के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों का समय मध्यम है। सप्ताह के अंत में किसी मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में आ रही गलतफहमियां दूर होंगी। घर में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ दिन – गुरुवार
शुभ रंग – पीला

[contact-form-7 id=”3045″ title=”Contact form popup_copy”]