19 April 2024

bebaakadda

कहो खुल के

साप्ताहिक राशिफल

आपके ग्रह-नक्षत्र 28 सितंबर से 04 अक्तूबर

मेष राशि ( 22 march -20 अप्रैल) संपूर्ण सप्ताह आपके लिए बेहतरीन सफलतादायक रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा आय के साधन भी बढ़ेंगे। बहुत दिनों से दिया गया धन वापस मिलने के संकेत। मित्रों अथवा सहयोगियों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए शिक्षा प्रतियोगिता में अप्रत्याशित सफलता के योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा उच्चाधिकारियों से भी सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य यात्राओं की अधिकता रहेगी। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर भी अधिक खर्च होगा। सप्ताह के सभी दिन शुभ।

वृष राशि (21 अप्रैल-21 मई) कार्य व्यापार की दृष्टि से सप्ताह उत्तम फलदायक रहेगा। सप्ताह के सभी दिन शुभ रहेंगे। सरकार के विभागों से जुड़े हुए कार्यों का निपटारा होगा। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करने की दृष्टि से भी अवसर अनुकूल है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना या विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना भी सफल रहेगा। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए धैर्यपूर्वक कार्य करेंगे तो सफलता की संभावना रहेगी।

मिथुन राशि (22 मई – 21 जून) सप्ताह के आरंभ में धर्म-कर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में गहरी रूचि रहेगी। समाज सेवा में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। संतान संबंधी चिंता से भी मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए सप्ताह बेहद अनुकूल है किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। सप्ताह के मध्य कार्यक्षेत्र का और विस्तार होगा। नया व्यापार भी आरंभ करना चाहें तो अवसर अनुकूल रहेगा। नौकरी में पदोन्नति एवं नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के योग।

कर्क राशि (22 जून -23 जुलाई ) सप्ताह के आरंभ में कुछ पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति के कारण आप उदास रह सकते हैं किंतु यह अधिक समय के लिए नहीं रहेगा इसलिए परेशान न हों। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य सभी विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। धर्म एवं अध्यात्म के क्षेत्र में गहरी रूचि रहेगी। शीर्ष अधिकारियों से भी आशानुरूप सहयोग मिलेगा। 29 तारीख को रहें जरा बचके।

सिंह राशि (24 जुलाई -21 अगस्त) सप्ताह के आरंभ में अप्रत्याशित सुखद समाचार से मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों से रुके हुए कार्यो का निपटारा होगा। दैनिक व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक लाने के लिए और परिश्रम करने होंगे। सप्ताह के मध्य मानसिक रूप से अशांत रहेंगे। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। झगड़े विवाद से दूर रहें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। 1 अक्तूबर को रहें जरा बचके।

कन्या राशि (22 अगस्त- 21 सितम्बर ) संपूर्ण सप्ताह आपके लिए मिलाजुला फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी नई नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। बाहरी कर्ज के लेन-देन से बचें। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में आया परिवर्तन आप में नई ऊर्जा शक्ति का संचार कर देगा। बिगड़े हुए कार्य बनते नजर आएंगे। शासन सत्ता भी पूर्ण का सहयोग। मिलेगा दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। सप्ताहांत हर निर्णय बहुत सावधानी से लेने की आवश्यकता है। 4 अक्तूबर को रहें जरा बचके।

तुला राशि (22 सितम्बर -23 ऑक्टोबर ) सप्ताह के आरंभ में शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों से भी मधुर संबंध बनेंगे। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी तरह के चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य कुछ लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे किंतु वै असफल रहेंगे। 2 अक्तूबर को रहें जरा बचके।

वृश्चिक राशि(24 ऑक्टोबर -21 नवंबर) सप्ताह के आरंभ में किसी मित्र अथवा संबंधी के विषय में कष्टकर समाचार सुनकर मन अशांत रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सप्ताह के मध्य गोचर ग्रहों में अप्रत्याशित सुधार के फलस्वरूप आपके प्रतीक्षित कार्यो का निपटारा होगा। कोई भी नया कार्य आरंभ करना चाह रहे हों अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए तथा अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य संपन्न करने में लग जाएं तो पूर्ण सफल रहेंगे। 3 अक्तूबर को रहें जरा बचके।

धनु राशि (22 नवंबर -21 दिसम्बर)अपनी ऊर्जाशक्ति एवं सौम्य स्वभाव के बल पर कठिन से कठिन हालात पर नियंत्रण पा लेने में ग्रह गोचर आपकी मदद करेगा। परिवार के सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी गहरी रूचि रहेगी और दान पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना और सफल रहेगा। सप्ताह के मध्य पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति हो सकती है किंतु यह अधिक समय तक नहीं रहेगी। सप्ताहांत संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता के योग। 2 अक्तूबर को रहें जरा बचके।

मकर राशि (22 दिसम्बर-20 जनवरी ) सप्ताह के आरंभ में विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर खर्च होगा। मकान वाहन आदि का भी क्रय करने का संकल्प हो तो उसे पूर्ण कर सकते हैं। दिया गया धन वापस मिलने के संकेत किंतु, किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह बढ़ सकती है सावधान रहें। सप्ताह के मध्य रुके हुए सरकारी कार्यों का निपटारा होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। विदेशी नागरिकता के लिए भी आवेदन करने की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल रहेगा। 29 सितंबर को रहें जरा बचके।

कुम्भ राशि (21 जनवरी-19 फरवरी ) सप्ताह के आरंभ से ही ग्रहगोचर की अनुकूलता आपके कर्तव्य मार्ग में आ रही रुकावटें को दूर करेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। चुनाव संबंधी कोई निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। दैनिक व्यापारियों के लिए भी समय और अनुकूल रहेगा। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सप्ताह के मध्य कुछ विपरीत निर्णय लेने के कारण पारिवारिक कलह बढ़ सकती है क्योंकि यह अधिक समय तक नहीं रहेगी। सप्ताहांत पुनः सब कुछ ठीक हो जाएगा। 2 अक्तूबर को रहें जरा बचके।

मीन राशि (20 फरवरी-21 मार्च) सप्ताह के आरंभ में विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय करने तथा यात्रा देशाटन पर अधिक खर्च होगा। सरकारी विभागों में रुके हुए कार्यों का निपटारा होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सप्ताह के मध्य ग्रह गोचर में और सुधार आने के फलस्वरुप मान सम्मान एवं पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। धर्म-कर्म के मामलों में गहरी रूचि रहेगी और दान पुण्य भी करेंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति के बलपर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। 4 अक्तूबर को रहें  जरा बचके।

[contact-form-7 id=”3045″ title=”Contact form popup_copy”]