26 April 2024

bebaakadda

कहो खुल के

साप्ताहिक राशिफल

आपके ग्रह-नक्षत्र  12 अक्तूबर  से 18 अक्तूबर तक

मेष राशि ( 22 march -20 अप्रैल) मेष राशि वालों को बीते समय में किए गये कार्यों का फल इस सप्ताह के अंत तक मिलने की संभावना बनेगी। कार्यस्थल में सहयोगियों से ताल-मेल बढ़ेगा। 12 अक्तूबर को आकस्मिक खर्चे का योग बनेगा। सप्ताह के मध्य में लंबे अरसे बाद किसी परिजन से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। यदि किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं, तो बात बन सकती है। विदेश से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों को आय के योग बनेंगे और धन में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ हो सकता है। सप्ताह के अंत में पारिवारिक मतभेद सामने आ सकते हैं। पिता को भी स्वास्थ्य संबंधी परेशनियां हो सकती हैं।

वृष राशि (21 अप्रैल-21 मई)वृष राशि वालों को इस सप्ताह पारिवारिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। त्योहारी सीजन में कामकाज के चलते जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। शेयर या सट्टेबाजी में सोच-समझकर ही हाथ डालें। नौकरीपेशा लोग यदि अपनी जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो अपना निर्णय फिलहाल टाल दें। 17 अक्टूबर को अपने क्रोध और वाणी पर काबू रखें, अन्यथा बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। संतान के स्वभाव में जिद का भाव आने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें।

मिथुन राशि (22 मई – 21 जून)मिथुन राशि के जातकों को यदि सप्ताह की शुरुआत में किसी छोटी यात्रा पर भी निकलना पड़े तो सफर के दौरान पूरी सावधानी रखें। शत्रुपक्ष से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। इस दौरान परिस्थितियों से तालमेल बिठाने की जरूरत है। युवा वर्ग का राजनीतिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। किसी से कर्ज लेकर व्यापार में धन निवेश करने से पहले खूब सोच विचार लें। सप्ताह के अंत में बेरोजगार जातकों को रोजगार के मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों द्वारा प्रशंसा मिल सकती है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी।

कर्क राशि (22 जून -23 जुलाई )कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में अपने से बड़ों का मार्गदर्शन लेकर चलने से कार्यों में भाग्य का सहयोग मिलना आरम्भ हो जायेगा। लेकिन इस दौरान बेवजह जोश दिखाने से बचें। अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी हो जायेंगी। इस दौरान अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। कामकाज की अधिकता के चलते शारीरिक थकान बनी रहेगी। यदि आप भूमि या भवन के लिए धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो खूब जांच-परख कर ही फैसला लें। सप्ताह के अंत में महिला प्रोफशनलों का कुछ उलझनें रहेंगी। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।

सिंह राशि (24 जुलाई -21 अगस्त)सिंह राशि के लिए यह सप्ताह खुशियों की बरसात लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत में बेरोजगार लोगों को नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान कोई नई साझेदारी भी हो सकती है। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। 16 अक्टूबर के बाद आपकों अपनी संतान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। परिवार में किसी बात को लेकर मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है। माता-पिता की सलाह की अनदेखी भविष्य में बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। पत्नी की सेहत का विशेष ध्यान रखें। पुराने रोग एक बार फिर से उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।

कन्या राशि (22 अगस्त- 21 सितम्बर ) कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह जल्दबाजी से बचना होगा। किसी भी कार्य में लापरवाही आपके जी का जंजाल बन सकती है। आपको लोगों से आश्वासन ज्यादा और सहयोग कम मिलेगा। 12 अक्टूबर को उहापोह की स्थिति बनी रहेगी। व्यापारियों को लेन-देन के कुछ झमेले पड़ सकते हैं। कामकाज की व्यस्तता के चलते प्रेम संबंधों के भी प्रभावित होने की आशंका है। नेत्र संबंधी कष्ट की आशंका है। 16 अक्टूबर के बाद किसी के साथ नई मित्रता आरंभ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों के सहयोग से योजनाएं समय पर पूरी होंगी। हालांकि संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं बनी रहेंगी। इसी दौरान गलतफहमियां दूर होंगी और प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकता है।

तुला राशि (22 सितम्बर -23 ऑक्टोबर )इस सप्ताह लगातार प्रयास करने से तुला राशि के जातकों को लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। जमीन से संबंधित कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का वातावरण बनेगा। रुके हुए कार्यों में गतिशीलता आएगी। व्यापार में नए सहयोगी मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों का अपने सीनियर्स के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सप्ताह के अंत तक परिवार संग किसी यात्रा पर निकल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विशेष कार्य पूर्ण होंगे। प्रेम-प्रसंग और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि(24 ऑक्टोबर -21 नवंबर)वृश्चिक राशि वालों का यह सप्ताह धार्मिक गतिविधियों और दूसरों का सहयोग करते बीतेगा। मित्रों-परिजनों संग मौज-मस्ती करने के तमाम मौके मिलेंगे। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मित्रता प्रेम संबंधों में बदल सकती है। प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। हालांकि इस दौरान माता के प्रति अपने व्यवहार में बदलाव लाने का प्रयास करें और उनकी सेहत का विशेष ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में आपकी कटु वाणी किसी बने बनाए काम को बिगाड़ सकती है। ऐसे में शब्दों का सावधानी के साथ प्रयोग करें।

धनु राशि (22 नवंबर -21 दिसम्बर)धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह चाहे-अनचाहे आस-पास की यात्रा करनी ही पड़ेगी। यात्रा सुखद और लाभदायक होगी। यदि आपने कहीं नौकरी के लिए आवेदन किया था तो आपको वहां से शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। 16 अक्टूबर को अनावश्यक चीजों पर खर्च होने से बजट गड़बड़ा सकता है। महिलाओं में धार्मिक भावना बलवती होगी और अधिकांश समय पूजा-पाठ आदि में बीतेगा। छात्रों और युवाओं के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। लेकिन ध्यान रहे कि इस दौरान आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति बेहद कठोर हो सकता है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। महिलाओं का समय मध्यम रहेगा है।

मकर राशि (22 दिसम्बर-20 जनवरी )मकर राशि के जातकों के सप्ताह की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। इनके समाधान के लिए जल्दबाजी या क्रोध में कोई निर्णय न लें। 13 अक्टूबर का दिन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए उत्तम साबित होगा। इस दौरान आकस्मिक लाभ के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़े कार्यो के लिए चाहे-अनचाहे लंबे टूर पर भी निकलना पड़ सकता है। विवेक से काम लेने और योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आर्थिक क्षेत्र सफलता मिलेगी। वैद्य, डॉक्टर, वकील और दवाईयों का व्यापार करने वालों के लिए सप्ताह के अंत में अपेक्षा से कहीं ज्यादा लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कामकाज की व्यस्तता का असर प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में भी देखने को मिल सकता है।

कुम्भ राशि (21 जनवरी-19 फरवरी )सप्ताह की शुरुआत में कुंभ राशि के जातकों को तमाम तरह की चिंताएं घेरे रहेंगी। इस दौरान स्वयं को सहज रखने की जरूरत होगी। साथ ही आपको प्रेम संबंधों में भी सावधानी रखने की जरूरत है। छोटी सी बात पर संबंधों के टूटने-बिखरने की नौबत भी आ सकती है। आपको संतान पक्ष से कष्ट भी संभव है। 14 अक्टूबर को व्यावसायिक कार्यों को पूर्ण करने के लिये अपने जीवनसाथी से सलाह लेकर चलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान विवेक का पूरा इस्तेमाल करें और अपने नेतृत्व क्षमता में किसी भी प्रकार की कमी न आने दें। त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही आपकी जिम्मेदारियां और काम का बोझ बढ़ेगा। आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे। हालांकि इस दौरान शत्रुओं से अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है।

मीन राशि (20 फरवरी-21 मार्च)यह सप्ताह आपकी खुशियों को दोगुना करने के लिए आ रहा है। आपके सामने भविष्य के लिए लाभदायक प्रस्ताव सामने आएंगे। इस अवसर को भूलकर भी न गंवाए। व्यापारियों को काम-धंधे में खासा मुनाफा होगा। विवाह योग्य लड़के/लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के सिर से बोझ कम होगा और सुविधाएं बढ़ेंगी। सप्ताह के मध्य में आपको अपने जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस दौरान सेहत का खूब ख्याल रखें। किसी को सोच-समझकर ही धन उधार दें अन्यथा वह फंस सकता है। प्रेम और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। ऐसे में इस बात का ख्याल रखें कि वाणी की कटुता बनते कामों को बिगाड़ सकती है।

[contact-form-7 id=”3045″ title=”Contact form popup_copy”]